राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटा गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों की इलाज के दौरान पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी सत्येन्द्र ठाकुर की 50 वर्षीय पत्नी विमलावती देवी और 25 वर्षीय पुत्र रामाशंकर ठाकुर के रूप में हुई। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि उनके मकान के बगल में ढाई फुट जमीन हैं जो मेरा हैं उसी में नवल ठाकुर समेत आधा दर्जन लोग कब्जा करने की नियत से खंभा लगाया जा रहा था उसी को रोकने पर मां को मारने लगे जिसमें बचाने जानें के दौरान मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया। घायल मां बेटा के द्वारा उपचार के बाद थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग