संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के प्रसिद्ध बेरुई गौरी शंकर मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भब्य जलभरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान राजेन्द्र सिंह एवं जयराम सिंह ने बताया कि मंदिर के समीप स्थित पोखर से आचार्यो की देखरेख में जलभरी की गई। जलभरी में अलग- अलग परिधान में शामिल श्रद्धालुभक्त, बैंड- बाजे, देवताओं के मुखौटे में शामिल बच्चे आकर्षण के केंद्र रहे। हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से मंदिर परिसर सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बिगत डेढ़ दशक से निर्धारित तिथि पर अष्टयाम का आयोजन किया जाता रहा है। मौके पर बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, जिलापार्षद गीतू सिंह, मुखिया रितेश सिंह, मनोज सिंह, हेमनारायण सिंह, टुनटुन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग