राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो मुख्य बाजार बनियापुर में हल्ला- हंगामा कर रहे तीन लोगों को बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि पीएनबी बनियापुर के पास कुछ लोग नशे में हो हंगामा करते हुए राहगीरों को परेशान कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया। जहाँ तीन लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जांच पड़ताल की गई तो तीनों के मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिनका रेफरल अस्पताल में जांच कराई गई तो चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। गिरफ्तार लोगों में बनियापुर के मो. एकरामुल,धनगड़हा के संजय महतों एवं सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भेड़वनिया निवासी अर्जुन पांडेय शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग