राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने शराब की खरीद विक्री कर रही महिला को आठ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के मरीचा का है। एसआई मनोज कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि मरीचा में अशोक मांझी की पत्नी शराब की खरीद विक्री कर रही है। जिसके बाद त्वरित छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक महिला हाथ मे झोला लेकर भागने लगी। जिसे महिला चौकीदार के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के क्रम में झोले में रखे आठ लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ़्तार महिला मरीचा निवासी अशोक मांझी की पत्नी बासमति देवी बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग