राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के काशी बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ने पीएन ज्वेलर्स से दो करोड़ के आभूषण अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया है। ज्वेलर्स दुकान में घुसते ही अपराधियों ने गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और हथियार छीन कर तोड़ दिया है। वही दुकान में मौजूद सभी कर्मचारी के साथ खरीदारी करने आये ग्राहकों को भी बंधक बना कर लूट की घटना का अंजाम दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की जिसमें कर्मचारी बाल बाल बचे हैं। ड्यूटी पर तैनात गार्ड के द्वारा बताया गया कि अपराधी 6 की संख्या में पैदल ही दुकान के अंदर प्रवेश किया और सभी नकाबपोश थे जिन्हें पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा . वहीं इस घटना के खबर मिलते ही व्यवसाई समाज के नेता एवं कारोबारी काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए हैं जहां काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वही इस बात की सूचना मिलते ही सारण एसपी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग