राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पढ़ाई, दवाई, रोजगार, महंगाई तथा सिंचाई, व्यवस्था के ब्याप्त भ्रष्ट्राचार में डबल इंजन की सरकार सबसे आगे: तेजस्वी यादव

  • सारण से सुधांशु रंजन की जीत होगी सुनिश्चित: तेजस्वी यादव
  • बीजेपी को बिहार में आज महंगाई डायन नहीं बल्कि अब भौजाई और महबूबा लग रही है: तेजस्वी यादव
  • युवा डिग्री लेकर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर, नौकरी के बजाय मिल रही है लाठियां: तेजस्वी यादव
  • यह सुधांशु रंजन का चुनाव नहीं बल्कि लालु यादव और राबड़ी देवी का चुनाव है: तेजस्वी यादव
  • जनप्रतिनिधियों के सम्मान कार्य के लिए सम्मान वेतन और पेंशन की मुद्दों पर सदन में करेंगे अपनी आवज बुलंद: सुधांशु रंजन

अरूण विद्रोही। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। सारण स्थानीय प्राधिकार चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन प्राप्त सुधांशु रंजन के समर्थन में मढ़ौरा विधानसभा अन्तर्गत टेहटी के लालु प्रसाद डिग्री कॉलेज मैदान में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें वर्तमान सरकार में हो रही भ्रष्ट्राचार लूट- खसोट पर सरकार को जम कर कलास लगाई। उन्होंने कहा की आज बिहार में पढ़ाई, दवाई, रोजगार, तथा सिंचाई, किसानों को यूरिया व्यवस्था में ब्याप्त भ्रटाचार अपने चरम पर है। शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाई करवाने के बजाएं शराब खोजने में लगा दिया गया है। वहीं कार्यालयों में अफ्सरसाही अपने चरम सीमा पर है। आम लोगों का जल्दी कोई भी काम नहीं हो रहा है। युवा डिग्री लेकर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर है वहीं उनको नौकरी के बजाय लाठियां खाने को मिल रही है।

आल लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाले विधान सभा के अध्यक्ष का नहीं मिल रहा सम्मान तो बिहार की आम जनता, जनप्रतिनिधियों का सम्मान कैसे होगा। आज लोकतंत्र खतरे में है इससे हम सभी को सचेत हो इसे बचाने की जिम्मेवारी लेनी होगी ताकि लोकतंत्र बचा रहें। बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के कारण हमारे सीएम विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे है तो वही उपमुख्यमंत्री, सीएम कह रहे है कि बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की जरूरत नहीं है। तेल और गैस के दाम प्रतिदिन बढ़ाये जाने के कारण महंगाई से जनता बेहाल है। वहीं नीतीश कुमार कर कटाक्ष कर तेजस्वी यादव ने कहा की जब नीतीश जी हमारे साथ थे तो बिहार में और देश में महंगाई डायन लगती थी पर अब बीजेपी को वहीं महंगाई आज महंगाई डायन नहीं बल्कि अब भौजाई और महबूबा लग रही है। वहीं कृषि पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा की बाजारों में यूरिया की कलाबाजारी हो रही है किसानों को सरकार के समर्थन मूल्यों पर यूरिया नहीं मिल कर बल्की खाद के कारोबारियों द्वारा इसकी कालाबाजारी कर इसे महंगे दामों पर बेंच रही है।

उन्होंने कहा ही नीतीश कुमार जी अपने भाषण में कहते है कि बिहार में गांव में अब नल से लोगों के घरों में जल पहुंचता है पर वस्तु स्थिति यह है कि आज बिहार में लगभग 90 प्रतिशत नये- नये जनप्रतिनिधि चुनाव में जीत कर अपने पंचायत में प्रतिनिधि बने है। और जितने भी पुराने लोग हारे है हमें लगता है कि इसमें नल- जल योजना का ज्यादा योगदान है। उन्होंने जीते हुए सभी नये जनप्रतिनिधियों से कहा की जनता बड़ी ही उम्मीद, विश्वास और भरोसा रख आपको जीताने का काम किया है कि जनप्रतिनिधि हमारे हीत में अच्छा काम करेंगे। इस लिए आप अपने जनता के भरोसे को कायम रखने का काम करेंगे। उन्होंने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि आप सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि बिहार विधान सभा चुनाव में हमारे हाथों को मजबूत करने का काम करें।

उन्होंने सभा में कहा की बिहार विधानसभा में विपक्ष की मान्यता नहीं है। विपक्ष के नेता की मान्यता नहीं है इसलिए आप हमारे एमएलसी को स्थानीय प्राधिकार चुनाव यानी बिहार विधान परिषद चुनाव में जीता कर सदन में भेजेंगे तो सदन में विपक्ष और विपक्ष की नेता की भी मान्यता मिलेगी। उन्होंने सारण की जनता के साथ सभी वोटरों अपील किया की जनता मालिक होती है। वे अपने- अपने पंचायतों में अपने सभी वार्ड सदस्य, बीडीसी, के सथ जनप्रतिनिधियों को सुधांशु रंजन के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करें क्योंकी आप अपने किमती वोट देकर अपने जनप्रतिनिधि को जिताने का काम किये है जनप्रतिनिधि आपको बात मानेंगे। तेजस्वी यादव ने विशाल जनसभा में आये जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से पुछ कर सुधांशु रंजन को जीत का माला पहनाया। उन्होंने कहा की सारण की सभी विधायकों, पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकताओं से कहां की आप यह मत समझें कि यह सुधांशु रंजन का चुनाव नहीं है। यह चुनाव राष्ट्रीय जनता दल चुनाव लड़ रही है लालु यादव, राबरी देवी और तेजस्वी चुनाव लड़ रहे है। किन्तु प्ररन्तु नहीं चलेगा बल्कि सुधांशु रंजन के जीत को सुनिश्चित करने के लिए आप सभी दिन- रात एक कर जनप्रतिनिधियों को भरोसे में लेने का काम करें।

जनप्रतिनिधियों के सम्मान कार्य के लिए सम्मान वेतन और पेंशन की मुद्दों पर सदन में करेंगे अपनी आवज बुलंद: सुधांशु रंजन

सारण स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद पद के लिए जनता दल का सर्मथन प्राप्त उम्मीदवार सुधांशु रंजन ने टेहटी के लालु प्रसाद डिग्री कॉलेज के मैदान में जन सभा को संबोधित करने हुए सुधांशु रंजन ने कहा कि लगातार हमनें 6 वर्षों से जनता के बीच में रह कर अपने जनप्रतिनिधियों के सम्मान कार्य के लिए सम्मान वेतन की मांग की लड़ाई के लिए लड़ रहे है। पुरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल मात्र एक नौजवान पर भरोसा कर सिपाही बना कर सारण की जनप्रतिनिधियों के जायज हक दिलाने के लिए सुधांशु रंजन को भेजने का काम किया है। आज जनप्रतिनिधि हरसमय जनता के बीच में रह कर उनके सुख दुखों में रहने का काम करते है पर आज जनप्रतिनिधियों का जो सम्मान मिलना चाहिए वो आज नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा की सारण की मान- सम्मान बढ़ाने के लिए अगामी 4 मार्च को होने वाले चुनाव में आप हमें अपना किमती वोट देकर हमे बिहार विधान सभा में भेजने का काम करें ताकि हम आपके वेतन, पेंशन की मांग को सदन में रख कर आप सभी को दिलाने का कार्य करें।

जनसभा में ये लोग थें उपस्थित:

इस सभा में सारण जिला के माले पार्टी के विधायक डॉ0 सतेन्द्र कुमार यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल के विधायक जितेन्द्र कुमार राय, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, परसा विधायक छोटेलाल राय, गड़खा विधायक सुरेन्द्र राम, पूर्व विधायक रंधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सुनील राय, राजद के प्रदेश सचिव जिलानी मोबीन, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो, पूर्व विधान पासर्द लालदास राय, युवा अध्यक्ष मशकुर खानं, राजद के महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव, राजद के प्रधान महा सचिव सुचित्रा कुमारी, राजद के प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मनान खान, चेतनारायण सिंह, पूर्व सांसद पुत्र शिवहर विधायक चेतन आनन्द, मीडिया प्रभारी कफिल मुमताज, अखिलेश यादव, दिलीप प्रभाकर, हुसैन अली, प्रवीण कुमार के साथ सारण के राजद के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ का सारण के विभिन  पंचायतों से आये मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थें।