राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय प्रखंड के रामपुर अटौली गांव के रिटायर्ड शिक्षक भगराशन राम के पुत्र युवा एमएस ऑर्थो चिकित्सक अमरेश कुमार ने जगदम कॉलेज छपरा के पास स्थित अपने सुश्रुत ऑर्थो हॉस्पिटल में एक व्यक्ति के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया है। बताया जा रहा है कि जिले में ऐसा ऑपरेशन पहली बार हुआ है। इस प्रकार के ऑपरेशन की बात को सुनकर प्रखंड के लोग गौरवान्वित हैं तथा अपने लाड़ले चिकित्सक को बधाई दे रहे हैं। चिकित्सक डॉक्टर अमरेश कुमार ने बताया कि बनियापुर प्रखंड के खेदु छपरा गांव के 35 वर्षीय अशोक राय पिछले पांच वर्षों से कूल्हे के दर्द से काफी परेशान थे। जिनके कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। ऑपरेशन में एनएसथीसिया डॉ जयंत कुमार सिंह, डॉ ददन प्रसाद सिंह, डॉ रोहित कुमार, सुनील सिंह मुख्य रूप से शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग