राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा बताया गया है कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता की अंतिम तिथि को 15 मार्च, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक विस्तारित कर दिया गया है। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ गुणात्मक प्रदर्शन एवं सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने वाले 01 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एव 03 उप निर्वाचन पदाधिकारी को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा। पूर्व के निदेशानुसार सभी मतदान केन्द्र पदाधिकारी, प्रखड, अनुमंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी व कर्मी को निर्वाचन प्रक्रिया पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतिस्पर्धा में पेटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा छात्रों के द्वारा सहभागिता हो। इसे संबंधित लिंक पर भेजा जाना है जिससे चुनाव संबंधित जागरुकता को बढ़ाया जा सके एवं इसके रैकिंग का भी पता चल सके। इसके अतिरिक्त पेंटिंग व स्लोगन की समेकित कॉपी को जिला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध कराकर संधारित किया जायेगा।
राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता में वीडियो व गीत प्रतियोगिता के लिए जिला जनसपर्क पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित जिले के कलाकारों को जोड़ने हेतु निदेशित किया गया है। जिला निर्वाचन शाखा द्वारा पेंटिग, वीडियो, गीत, स्लोगन व प्रश्नोत्तरी के लिए प्रतिभागिता के पश्चात सभी कार्यालयो द्वारा उपलब्ध कराई गई इट्री से संबंधित प्रतिवेदन अतिम तिथि 31 मार्च के पहले आयोग को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्धारित अवधि 25 जनवरी, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी प्रतियोगिताओ हेतु विभिन्न श्रेणियो तथा पुरस्कारों का निर्धारण किया गया हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग