- 11 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 30 अभियुक्तों की गिरफतार के साथ कुल 452 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 27 से 28 मार्च को विशेष अभियान चलाकर कुल 94 (चौरानबे) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ब्लूटूथ डिवाइस- 07, हेडफोन-04, इलेक्ट्रानिक मशीन- 06, मोबाईल-10 मोटरसाईकिल -05, नगद राशि- 4500 एवं 452 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
- 28 मार्च को कोपा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर घोघवलिया स्कूल के पास से छापामारी कर 2077 लीटर विदेशी शराब, 01 बोलेरो 01 मोबाईल जप्त किया गया।
- 28 मार्च को नगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर योगिनिया कोठी के पास से छापामारी कर 24 लीटर देशी शराब जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
- 27 मार्च को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर5 लीटर विदेशी शराब 22 लीटर देशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल जप्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
- 27 मार्च को सोनपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर सबलपुर चहारम एवं पहलेजा शाहपुर दियारा से छापामारी कर5 लीटर विदेशी शराब 25 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।
- 27 मार्च को दिघवारा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम इशुपुर से छापामारी कर 20 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।
जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों,अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग