राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सरकार की समस्त कार्यों के संपादन में ई- गवर्नेस की महत्वपूर्ण भूमिका है: डीएम

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा  (सारण)। सरकार की समस्त योजनाओं के संपादन में ई- गवनेंस की अपनी अहम भूमिका है। वर्तमान समय में जितने भी सरकारी कामकाज हैं। वे सभी ई- गवनेंस के अंतर्गत किये जा रहे हैं। लेकिन इसमें कई जोखिम भी आ गए हैं जिससे बचाव के उपाय जानना जरूरी है। उक्त बातें जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा सारण समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ई-गवनेंस और सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरुकता कार्यशाला के संबंध में कही। कार्यशाला दो सत्र में आयोजित किया गया, जिसमें जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में पटना से आए एनआईआईटी पटना के प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर एवं मास्टर ट्रेनर ने ई-गवनेंस की कार्यशैली, तकनीक सुरक्षा एवं जोखिम से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में एनआईआईटी पटना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आईटी प्रबंधक यशवंत झा ने ई- गवनेंस फार इनफारमेशन सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ई-प्रणाली सेवाओं से अधिकारियों को अवगत कराया तथा उसकी सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर साकेत कृष्णन ने ई-गवनेंस में वित्तीय लेन- देने में डिजिटल हस्ताक्षर की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसकी सहूलियत के संबंध में जानकारी दी साथ ही इसके माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी को लेकर सचेत भी किया। उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

आईटी प्रबंधक ने ईमेल के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी। बताया कि फेक मैसेज से कैसे नुकसान हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया व लुभावने आफर आदि से परहेज करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कैसे क्रेडिट और डेविट कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। कार्यशाला में प्रथम सत्र में कार्यशाला में प्रथम दिन के सत्र में उप विकास आयुक्त, सारण, सभी अपर समाहत्र्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहत्र्ता, सभी परीक्ष्यमान वरीय उप समाहत्र्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहत्र्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सारण ने भाग लिया।

कार्यषाला के आयोजन हेतु तारणी कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सारण को नोडल पदाधिकारी एवं आई. टी. प्रबंधक सारण को सहायक नोडल पदाधिकारी के रुप में कार्य करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। इसी क्रम में कल दिनांक 31 मार्च को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सभी कार्यपालक सहायक, सारण उपस्थित होकर कार्यषाला के माध्यम से जानकारी प्राप्त करेंगे।