राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी, सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि बिहार विधान परिषद् के अवसर पर 8- सारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान परिषद् के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा आवश्यक निदेश दिया गया। अब कुल आठ अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। मतदान की तिथि 4 अप्रैल तथा मतगणना 07 अप्रैल को होना निर्धारित है, चुनाव प्रक्रिया दिनांक 11 अप्रैल को पूरी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सम्पूर्ण जिला में आदर्ष आचार सहिता लागू है। इस दौरान जनसभा, रैली का आयोजन रात्रि 8:00 बजे से प्रात 8:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। रैली, जूलूस, रोड शो, जन- सभा आदि के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुमति लेना होगा। नुक्कड सभा सार्वजनिक सड़क, गली इत्यादि में आयोजन की अनुमति नही होगी। आपराधिक पूर्ववृत वाले अभ्यर्थियों को तीन बार प्रिन्ट मिडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने आपराधिक विवरणी का प्रकाषन करना होगा ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग