राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विधुत करेन्ट लगने से नारायणपुर के एक युवक की मौत

राष्ट्रनायक न्यूज।

तरैया (सारण) थाना क्षेत्र के तरैया- अमनौर एसएच- 104 के किनारे स्थित रामपुर महेश गांव में बुधवार की संध्या विद्युत स्पर्शधात से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक नारायणपुर गांव निवासी बहारण प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मृतक रामपुर महेश में चंदन शर्मा के बेल्डिंग दुकान में कार्य करता था। जहां बुधवार की संध्या बेल्डिंग दुकान में किसी कार्य को करने के लिए विकास मशीन का स्विच ऑन किया की इस दौरान वह करंट के चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस घटना की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर तरैया थाना पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है। समाचार प्रेषण तक शव एम्बुलेंस में तरैया थाना पर रखा हुआ था। वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। काफी गरीब परिवार से आने वाला विकास के पापा दिल्ली फरीदाबाद में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। और वह गांव में ही एक वेल्डिंग दुकान में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही उसके पापा फरीदाबाद से गांव के लिए चल पड़े हैं।