आठ वर्षो से लंबीत चल रहे धोबवल बाजार का हुआ शैरात बंदोबस्ती
- बाजार की बंदोबंस्ती से होगी राजस्व वृद्धि: अंचलाधिकारी
संजय कुमार सिंह। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आठ वर्षो से लंबीत चल रहे धोबवल बाजार की शैरात बंदोबस्ती कर दी गई है। बाजार की बंदोबंस्ती से राजस्व की वृद्धि होगी। सीओ स्वामीनाथ राम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बंदोबस्ती जिला समाहर्ता के समक्ष किया गया। इसके लिए दो लाख रूपये निर्धारित किये गये। अब बाजार से प्रति वर्ष दो लाख रूपये की राजस्व वसूली की जा सकेगी। जानकारी हो कि राजस्व अधिक निर्धारित होने के कारण स्थानीय लोग बंदोबस्ती कराने से कतरा रहे थे। इसके पूर्व सुनिल राय द्वारा बाजार को बंदोबस्त कराया गया था परंतु निर्धारित राशि वसूल नहीं होने के कारण बाजार की बंदोबस्ती दुबारा नहीं कराया गया।
नीजि हांथों कराई जा रही थी राजस्व वसूली
बाजार की बंदाबस्ती नहीं होने से इसकी जिम्मेवारी स्थानीय राजस्व कर्मी को दी गई थी। तत्कालीन राजस्वकर्मी द्वारा सेटिंग के तहत राजस्व वसूली की जिम्मेवारी नीजि हांथों में दे दी गई थी। जिससे राजस्व की मनमानी वसूली की जाती थी। इसकी शिकायत कई बार सीओ को बाजार के व्यवसायियों द्वारा की गई थी। बंदोबस्ती नहीं होने राजस्व की बंदरबांट वर्षो से चल रही थी। राजस्वकर्मी द्वारा निर्धारित राशि का दस प्रतिशत ही जमा कराया जाता था जबकि शेष राशि कर्मी व वसूल कर रहे नीजि हांथों में ही रह जाती थी। पिछले आठ वर्षो की जमा किये गये राजस्व के प्राप्त आंकड़े इसके उदाहरण हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग