संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह और उनके पुत्र प्रकाश सिंह रूपक पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें मुखिया एवं उनके पुत्र बाल- बाल बच गए। मामले में मुखिया सुनील कुमार सिंह ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही मोहित चौबे, नितेश कुमार चौबे एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी गीता देवी को नामजद किया है। घटना सोमवार की देर रात्रि की बताई जाती है। मुखिया पुत्र प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके पिताजी व मुखिया सुनील कुमार सिंह के सीने में दर्द की शिकायत थी। जिनको लेकर रात्रि करीब दस बजे डॉक्टर से दिखाने के लिये अपने आवास पिठौरी तवकल टोला से स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हो खाकी मठिया बाजार जा रहे थे। तभी घर से आधा किलोमीटर की ही दूरी पर गांव में ही फायरिंग कर दी गई। अपराधियों द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई।जिसमें एक गोली गाड़ी के सामने वाले शीशा पर लगी। जबकि दूसरी गोली खिड़की के शीशे से टकराई। गनीमत रही कि दर्द की वजह से मुखिया पीछे वाली सीट पर लेटे थे। जिस वजह से गोली नही लगी।बताया जाता है कि मुखिया को ही टारगेट कर गोली चलाई गई थी। मुखिया पुत्र ने बताया कि गोली चलने के बाद मेरे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे।तबतक सभी अपराधी फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पर रात्रि में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना स्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात बताई जाती है। मालूम हो कि गत 08 जुलाई 2020 को भी मुखिया पर जानलेवा हमला करने के मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इधर दूसरे पक्ष के गीता देवी ने भी प्राथमिकी दर्ज करा प्रकाश सिंह रूपक, दीपक सिंह, मुखिया सुनील सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर मारपीट, गाली- गलौज एवं तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। चुनावी रंजिश को लेकर भी घटना होने की चर्चा है।



More Stories
एक मत से होती है जीत हार, कोई मत ना हो बेकार, 6 नवंबर को है मतदान सारण है तैयार
मानसिक रूप से अस्वस्थ असलम को सेवा कुटीर ने परिजनों को सौंपा
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द