संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नॉन बैंकिग स्टॉफ द्वारा धोखाधड़ी कर लाखों रुपये लेकर फरार होने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में तराशना फाइनेंसियल सर्बिस शाखा बनियापुर के शाखा प्रबंधक उपेंद्र शर्मा ने फील्ड स्टॉफ पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के अनौली गांव निवासी अंकित कुमार को नामजद कर बताया है कि उक्त स्टॉफ द्वारा फील्ड में राशि वसूलकर कंपनी में जमा नहीं किया गया।साथ ही खाता चेक करने के नाम पर खाते से पैसा निकालने का भी काम करता था।वही गत 20 दिसंबर से ही शाखा से फरार चल रहा है। फील्ड में जांच करने पर जानकारी मिली कि उक्त स्टॉफ दो लाख ग्यारह हजार रुपये लेकर फरार है।धोखाधड़ी, चोरी एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग