संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आम आदमी पार्टी बिहार टीम की ओर से मंगलवार को बनियापुर में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें किसानों से जुड़ा मुद्दा आवारा पशु नियंत्रण को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।साथ ही पार्टी के विचारधारा से लोगो को अवगत कराया गया।मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार को एक नियम बनाना चाहिए। जिससे आवारा पशु नियंत्रित हो और किसानों का फसल बर्बाद ना हो।जिससे किसानों की आमदनी बढ़े और उनके घर खुशहाली आये।आशुतोष सिग्रीवाल द्वारा उर्वरक ,बीज, फसल प्रबंधन एवं उचित बाजार पर चर्चा किया गया।साथ ही दिल्ली मॉडल पर भी चर्चा की गई।इस दौरान सभी साथियों को इन मुद्दों पर एक एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए आग्रह किया गया।प्रखंड अध्यक्ष भवनेश्वर सिंह लाला के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर हरपुर पंचायत के मुखिया कौशल किशोर सिंह ,रामराज सिंह , सुनील चौधरी, रामू शर्मा ,मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

फ़ोटो(कार्यक्रम में शामिल पार्टी कार्यकर्ता)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग