संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धोबवल के वार्ड नम्बर तीन में जलमीनार पर लगा पानी टंकी अचानक फटकर गिर गया। तेज आवाज के साथ पानी टंकी के फटने से आसपास में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। लोग किसी अनहोनी की अंदेशा से यहां वहां भागने लगे।बाद में पता चला कि जलमीनार की टंकी ब्लास्ट कर गयी है। टंकी ब्लास्ट करने के कारण आपूर्ति के लिए लगाई गई पाइप व अन्य बस्तुएं भी टूटकर नष्ट हो गयी है।
संवेदक पर लगा लापरवाही का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं घटिया सामग्री से जलमीनार बनाये जाने व घटिया किस्म की टंकी लगाए जाने की बात कही है। उमस भड़ी गर्मी बढ़ने के साथ ही नलजल की आपूर्ति बंद हो जाने पर लोगों ने नराजगी जताया है। स्थानीय चुनमुन प्रसाद,मैना देवी, शंभु मांझी, विकास ठाकुर, संतोष ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद, विनय ठाकुर सहित दर्जनों ने बताया कि राज्य सरकार हर घर शुद्ध जल आपूर्ति के लिए इस योजना पर करोड़ो रूपये खर्च तो कर रही है, लेकिन इसका लाभ सभी को नहीं मिल रही है।
फ़ोटो (इसी मीनार से फटी टंकी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग