पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात्रि में बेन छपरा गांव में बाइक दुर्घटना में घायल युवक को अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल की अचेतावस्था में रहने पर पहचान नही हो पा रही थी सोशल मीडिया के माध्यम से घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी काशी राय का 40 वर्षीय पुत्र शम्भू राय के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि घायल मकान निर्माण में ठिकेदार का काम करतें हैं उसी में लेबर के खोज के लिए गंगौली गये थे वही से बाइक पर सवार होकर घर आ रहें थें। वही इलाज के लिए भर्ती करानें वालें युवकों ने बताया कि पुलिया के पास बाइक सवार दुर्घटना में घायल पड़ा था जिसे आस पास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए घायल को निजी क्लीनिक में ले जाया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग