पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में 14 मार्च को लाठी डंडे से बकरी को मार कर मृत करने पर पूछताछ करने पर मारपीट कर महिला को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना पुलिस ने सोमवार को जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर लिया। दर्ज प्राथमिकी में उर्मिला देवी पति पियाजु राय ने बताया कि वह 14 मार्च को अपने दरवाजे के बगल बथान में दो बकरी को चरने के लिए बाध दिया उसी दौरान मीना देवी और ढोडा गिरि ने लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया जिसमें एक बकरी की मौत हो गई उसी के बारे में पूछने पर मारपीट कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसमें उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग