पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाघाट में कार्यरत शिक्षक व जलालपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सवरी गांव निवासी गौतम पंडित के पुत्र अमित कुमार सड़क दुघर्टना में सोमवार की शाम विद्यालय से घर लौटने के दौरान सढवारा के पास घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि विद्यालय से लौटने के क्रम में सढवारा मशरक के बीच बाइक दुर्घटना में घायल हो गए।आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से इसुआपुर थाना पुलिस के द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए परिजन पटना पीएमसीएच ले चलें गये। जहां से मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को विधालय खुलने पर शिक्षक नेता संतोष सिंह ने पहुंच विद्यालय प्रधान से फोन करवा कर उनके परिजनों से हाल चाल जाना।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग