पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन बाबा बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में मंगलवार की रात्रि में भर्ती कराए गए जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया और एक हाथ में फ्रैक्चर की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही घटना के बारे में घायल बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन बाबा ने बताया कि रात्रि में मशरक से घर बहरौली जा रहें थें कि अनियंत्रित ट्रक तेजी से धक्का मार फरार हो गया जिसमें वह सड़क किनारे बाइक समेत गिर घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू,बीडीसी प्रतिनिधि दुरगौली शशी भूषण सिंह ने पहुंच घायल के इलाज में मददगार बने। चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया वही एक हाथ में फ्रैक्चर और पैर में लगें गहरे जख्म की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।वही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग