प्रो0 संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंगलवार को जेपीयू की अंगीभूत इकाई रामजयपाल महाविद्यालय में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अंग्रेजी विभाग के डॉ मनीष सिंह को सचिव, हिंदी विभाग के डॉ अमित रंजन को संयुक्त सचिव , हिंदी विभाग के डॉ नागेंद्र शर्मा अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ अखिलेश सरोज को उपाध्यक्ष एवं डॉ अब्दुल खालिक सैयद को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया । उक्त चुनाव को विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा प्रतिनियुक्त सह आचार्य डॉ अंजर अंजन आलम की देखरेख में संपादित किया गया । चयनित सभी सदस्यों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर इरफान अली ने बधाई दी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग