पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें आधा दर्जन बाइक को जप्त कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिले से मिलें आदेश के आलोक में दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बाइक सवार में बिना हेमलेट, बिना कागजात,बिना ड्राइवरी लाइसेंस के आधा दर्जन बाइक को जप्त कर लिया गया जिस पर परिवहन विभाग के नियमानुसार दस हजार रुपए का जुर्माना किया गया। जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालको को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए लोगों से जुर्माना भी वसूला। साथ ही बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रही।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग