राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अंधरबाड़ी गांव में खेत में लगी फसल बर्बाद करने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रभा कुमारी, प्रवीण कुमार, रौनित कुमार, लीलावती देवी शामिल है। वहीं आपसी विवाद को लेकर नेवारी गांव की कविता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही गंभीर रूप से घायल प्रभा कुमारी और लीलावती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग