राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

निकाय चुनाव में ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का हिस्सेदारी से सरपँच संघ ने सरकार के विरुद्ध खोला मोर्चा

नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

अमनौर (सारण)निकाय चुनाव में ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का हिस्सेदारी नहीं दिए जाने से सरपंचों में सरकार के प्रति आक्रोश ब्याप्त है। प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत के ख़ोरी पाकर गोविंद गांव में गुरुवार को सरपँच संघ की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सरपँच संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह ने किया।ईस दौरान सभी सरपँच सरकार के बिरुद्ध एकजुट हुए।बैठक में सरपँच संघ के जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।सभी सरपँच सरकार के दोहरी नीतियों से खफा थे।इनका कहना था की सरपँच का दायित्व समाज मे सर्वोत्तम है,पद के अनुसार सरपँच के शक्तियों, अधिकारों से सरकार वंचित कर रही है।सरकार के बिरुद्ध सड़क से न्ययालय तक जाने की बात कही।उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों को मिलने वाली अल्प राशि को नियत समय पर भुगतान नही किया जा रहा,षष्ठ वित्त आयोग जो सरकार द्वारा ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि को दिए जाने का वादा किया था नही दिया गया,नही हमलोगों को सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है,स्थानीय स्तर पर पुलिस पदाधिकारी भी नही सुनते है।सरपँच प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सरपंचों के मांगो पर बिचार नही करती है तो हमलोग बाध्य होकर सरकार के बिरुद्ध आंदोलित होंगे।इस मौके पर सरपँच प्रतिनिधि लाल बाबू सिंह,मनोज कुमार सिंह,अरविंद राय, सरपँच रविन्द्र प्रसाद यादव,अजय कुमार त्रिपाठी,राम प्रवेश ठाकुर,राकेश रंजन,उप सरपंच अतुल कुमार सिंह,अरुण बैठा समेत दर्जनों सरपँच उपस्थित थे।