नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। तरैया -अमनौर मुख्य मार्ग के बीच अमनौर जान गांव के पास तेज गति में आ रही बाइक ने छोला फुचका बेच रहे ठेला में मारी ठोकर, जिससे चालक समेत तीन ब्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना बुधवार की देर रात्रि की है। घायलों में ठेला चालक गोसी अमनौर गांव निवासी भोला साह जबकि बाइक चालक शेखपुरा भट्ठी गांव के नागेश्वर महतो के पुत्र राज नाथ महतो 45 वर्ष व तरैया रशीद पुर गांव के मिश्री महतो के पुत्र पप्पू कुमार महतो 25 वर्ष बताया जाता है। दुर्घटना की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण बीच बचाव के लिए दौरे, घायलों के उपचार के लिए एम्बुलेंस बुलवाया, जहाँ दो घायल सवार हो गए,जबकि तीसरा जाने से आना कानी करने लगा,मुह से शराब की बू आ रही थी, ग्रामीण किसी तरह डांट फटकार कर सामुदायिक अस्पतला पहुचाया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार दोनों युवक को छपरा रेफर कर दिया। घटना के सम्बंध में पीड़ितों का कहना है कि प्रत्येक दिन के भाती ठेला लेकर छोला फुचका बेचने जाते थे, जान गांव के पास तरैया की तरफ से तेज गति में आ रही बाइक पीछे से अचानक ठोकर मारा, जिससे ठेला के साथ सभी सड़क के बीच बिखर गए,ठेला बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई सामग्री सड़क पर बिखर गया। तीनों बुरी तरह घायल हो गए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग