राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि बिहार विधान परिषद् के 08-सारण स्थानीय प्राधिकारी के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के अवसर पर सी- विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन एवं अवैध व्यय के संबंध में प्राप्त शिकायर्तो को 100 मिनट के अंदर निष्पादन किया जा रहा है। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रशान्त कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा शाखा, एवं धर्मवीर सिंह, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई सहयोगी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है। कोषांग के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा अमित कुमार कार्यरत है। कोषांग के कार्यों की चर्चा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया कि इस कोषांग का दायित्व है कि विभिन्न प्रकार के प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबधित पदाधिकारी से जाँच कराकर त्वरित निष्पादन करना तथा कृत कार्रवाई की सूचना संबंधित विभाग अथवा निर्वाचन विभाग को सीधे भेजते हुए उसकी एक प्रति जिला निर्वाचन शाखा, सारण को उपलब्ध कराना है। यह कोषांग जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (जिला आपदा प्रबंधन शाखा) के भवन में कार्यरत है।
इस कोषांग के सफल संचालन एवं ससमय शिकायतों के निष्पादन हेतु जिला स्तर पर इस कोषांग में पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्त की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों को निदेश दिया गया है कि जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सारण, छपरा से इस ऐप के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तर पर आई० टी० सहायक को तकनीकी कर्मी के रूप में नामित करते हुए उन्हें निदेशित गया है कि वे सी-विजिल ऐप से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या को ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग