पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र से गुजर रही एस एच- 90 से चैनपुर गांव से हंसाफीर गांव होते हुए पानापुर प्रखंड क्षेत्र को जोड़ने वाला रेलवे क्रासिंग ढाला- 3 बंद होने की खबर पर ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आक्रोश जताया। गुरुवार की सुबह से रेलवे ट्रैक पर बैठ कर ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया। ग्रामीण का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने से आवागमन बंद हो जाएगा। रेलवे क्रसिंग के दूसरी ओर बसे पानापुर प्रखंड के पचासों गांव वही मशरक प्रखंड के कुछ गांव में आवाजाही पर ब्रेक लग जाएगा है। ग्रामीणों ने बताया कि जो ढाला बंद करना है वह बंद नही कर मुख्य रेलवे ढाला बंद करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीण चन्द्रकेतु सिंह, उदय तिवारी, रामेश्वर तिवारी, राजकुमार राय, अजय लाल, सीता राम साह, राजू साह, दिनेश तिवारी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि ढाला बंद करने से पचासों गांवों के समक्ष आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएंगी। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग