पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर बंसोही गांव में अनियंत्रित पिक अप वैन ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पिक अप वैन में सवार दो गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजरिवा गांव निवासी हरिशंकर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार और सिवान जिले के विजयपुर गांव निवासी रामाकांत दास का 25 वर्षीय पुत्र पियुस कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वह पिकअप वैन बीआर 29 जीए 7182 पर माल लेकर मशरक बाजार में खाली कर वापस सिवान जा रहे थे कि बंसोही में टक्कर हो गयी। वही मौके पर गांव वालों ने बताया कि पिक अप वैन तेजी से अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सवार दोनों बुरी तरह घायल हो गए मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल में दारोगा राजेश कुमार रंजन ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां से उनकी हालत गंभीर बनी देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग