नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। हाई स्कूल अमनौर के छात्र अंकित कुमार मैट्रिक परीक्षा में 469 यानी 93.8 अंक प्राप्त किया है।जिनका स्थान जिला में दुतीय नम्बर पर है,जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर अंकित गांव के साथ जिला का नाम रौशन किया है। अंकित गोसी अमनौर गांव के एक ब्यवसाई बिनोद प्रसाद के पुत्र बताया जाता है। पुत्र के सफलता से माता पिता दादा चाचा फुले नही समा रहे है। इनके माता मनोरमा देवी ने मिठाई खिलाकर पुत्र को ढेरो आशीष दी। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक शारदानन्द सिंह,चमन तिवारी के साथ कड़ी मेहनत व माता पिता को दिया।अंकित आगे कम्प्यूटर इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। इनका कहना है की खुश होकर पढ़े या कोई कार्य करे, साथ ही मजबूत संकल्प के साथ पढ़ाई करे निशिचित रूप से सफलता प्राप्त होगी। ये हिंदी में – 95, संस्कृत- 91, गणित- 91, विज्ञान-94, समाजिक विज्ञान- 98, कुल-469 यानी 93.8 प्रतिशत अंक लाये है, अंग्रेजी में- 74 नम्बर प्राप्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग