कुशवाहा हार्डवेयर दुकान से अज्ञात चोरों के द्वारा नब्बे हजार रुपए की चोरी की गई

पंकज कुमार मिश्रा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पंचायत के अमनौर बजार चौक के समीप कुशवाहा हार्डवेयर कि दुकान से बीती रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है।बताते चले कि तारकेश्वर प्रसाद अपने दुकान के गला में 90,000 हजार रूपए रखे थे। बीती रात को अज्ञात चोर ने दुकान की ताला तोड़कर रुपए लेकर चंपत हो गए। दुकानदार जब सुबह दुकान खोलने पहुँचा तो देखा की ताला टूटा हुआ है ।और गले मे रखे 90,000 रुपए गायब है। जिसकी सूचना अमनौर पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई। वहीं चौक के पाश लगे सी, सी, टी, वी,को खंगलने के बाद एक चोर को शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछ ताछ कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग