मांझी के पांच सड़कों का 9 करोड़ 68 लाख की लागत से होगा कायाकल्प,शिलान्यास शीध्र: विधायक
- कोपा-कुमना पथ के ठेकेदार का टेंडर कैंसिल, राशि जब्त
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर – (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र के पांच सड़कों का कायाकल्प शीघ्र ही होगा। इसके लिए निविदा भी फाइनल कर लिया गया है। इन सड़कों के निर्माण पर 9 करोड़ 68 लाख रूपये खर्च होगा। इस बारे में बताते हुए मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने कहा कि इन पांच सड़कों में सभी मांझी प्रखंड के है।विधायक ने कहा कि कोरोना की वजह से विकास के कार्य प्रभावित हुए है।कार्य में सुस्ती आई है।लेकिन सड़कों के निर्माण कार्य की गति तेज की जाएगी।शीघ्र ही इन पांचों सड़कों का शिलान्यास भी किया जाएगा।विधायक ने बताया कि सड़कों के निर्माण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके कारण ही कोपा-कुमना पथ के ठेकेदार से कार्य छिन लिया गया है तथा राशि जब्त कर लिया गया है।
इन पांचों सड़कों का होगा शीघ्र शिलान्यास
बरेजा-ताजपुर पथ 5 किमी सवा दो लाख,फरूसंही-बभौली पथ 3 किमी 1.78 लाख,बरेजा-ताजपुर पथ 2.25 किमी 1.44 लाख,सभदरा-बंगरा पथ 2.825 किमी 1.90 लाख,मांझी-माड़ीपुर खुर्द पथ के 5 किमी पर 2.63 लाख खर्च होगा। विधायक ने बताया कि इसके बाद जलालपुर के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग