आज भी मुख्य सङक से जुङने की बाट जोह रहे हैं टोटाहाँ जगतपुर के लोग: मुखिया संगम बाबा
- मृतक के परिजनों को मुखिया संगम बाबा ने किया आर्थिक सहयोग
- तरैंयाँ विधानसभा के गांवों में संगम बाबा ने लगाया चौपाल
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर/तरैंयाँ (सारण)। आज भी लोग सङक और मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। किसी किसी-किसी गांव की स्थिति ऐसी है की अचानक उस गांव में किसी की तबियत बिगड़ती है तो एम्बुलेन्स जाने का भी रास्ता नही है । हाट बाजार जाने के लिये भी लोगों को 3 से 4 किलोमीटर की दुरी पैदल चलके जाना पङता है उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर प्रखंड के टोटाहाँ जगतपुर गांव के सङक की बदहाल स्थिति को देखकर कही जहाँ शनिवार को कलक्टर राय की पत्नी मालती देवी की सांप के डंसने से मृत्यु हो गई थी। वहीं सङक के खराब स्थिति होने के कारण मृतक को समय से अस्पताल नहीं ले जाया जा सका जिसके कारण ईलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों से मिलकर संगम बाबा ने सांत्वना दी और 5 हजार की आर्थिक सहायता की। वहीं तरैंयाँ प्रखंड के भलुआँ शंकरडिह व सरेयाँ बसंत गाँव में मुखिया संगम बाबा ने चौपाल लगाकर लोगों के बीच अपनी बात रखी । मौके पर मुन्ना राय, अर्जुन राय, संदेश राय, मनीष राय, चंदन राय, डिप्टी राय, अरुण राय, आदित्य राय मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग