राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी के अल्पसंख्यक प्रतिनिधि एस रज़ा ख़ान छपरवी के नेतृत्व में मेहरौली शरीफ़ दरगाह पर चादरपोशी किया गया। छपरा- सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा राजीव प्रताप रूडी के जन्मदिन के अवसर पर जहाँ देशभर से शुभकामनाएं मिल रही है। उसी में एक अनोखा शुभचिंतक भी है जो अलग अंदाज में पिछले 9 साल से सांसद रूडी का जन्मदिन मनाया रहा है। इस्लामी जलसा के सुप्रसिद्ध एनाउंसर व बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने 30 मार्च को सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित मेहरौली शरीफ़ के ख़्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर कुछ लोगों के साथ चादरपोशी किया। साथ ही श्री छपरवी ने उनकी स्वस्थ, लम्बी आयु के लिए विशेष दुआ करने के उपरांत दो दर्जन ज़रूरतमंदों को खाना भी खिलाया। वहीं श्री छपरवी ने मीडिया को बताया कि सांसद रूडी सभी समुदाय एवं संप्रदाय के लोगों के प्रति आदर भाव रखतें हैं और जो भी जरूरमंद उनके कंट्रोल रूम में रात को 2 बजे भी फोन कर के मदद मांगता है तो उस से बिना ये पूछे कि मुस्लिम हो या हिन्दू उसकी मदद की जाती है। इसका नतीजा है कि मुसलमानों के दिलों में रूडी जी का ख़ास मक़ाम है। ख़ुद सांसद रूडी ने फोन कर के श्री छपरवी के इस प्यार के प्रति आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया कि भविष्य में भी कभी भी किसी भी समय सारण समेत सभी देशवासियों की सेवा में हम कोई कमी नही होने देंगे। इस अवसर पर शायर आलमगीर दानिश, हाफ़िज़ सद्दाम हुसैन तथा दरगाह के ख़ादिम भी उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग