नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चकजलाल गांव के चँवर में अवैध रूप से चल रही दारू भठ्ठी ध्वस्त करने पहुंची पुलिस को ऐन वक्त पर दारू खरीददार सहित धंधेबाज को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि चकजलाल गांव के चँवर में अवैध दारू भठ्ठी चल रही है इसकी सूचना मिलते ही प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने सशस्त्र बल के साथ चँवर में छापेमारी की तो वहां दारू भठ्ठी पर दारू बन रही थी और वहां दारू पीने वालों से लेकर खरीदने वाले कुल 13 लोगो को पुलिस मौके से पकड़ कर थाना लायी साथ ही 5 बाइक भी जब्त किया गया तथा कुल 300 लीटर दारू भी पुलिस ने बरामद किया है दारू धंधेबाज,पियक्कड़ व खरीददार जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें चकजलाल गांव निवासी अमरेश कुमार,शिव चरण,लाल मोहन,महेश राय, मधुर राय, विजेन्द्र राय परसा थाना के परसौना गांव निवासी कुबेर राय, गौतम कुमार,बनकेरवां गांव निवासी हकीम राय,लतरहियाँ गांव निवासी अमरजीत कुमार तथा बिट्टू कुमार को पकड़ कर जेल भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग