राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में छह महिला सहित 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार, डॉ. इरफान अहमद, डॉ. गुंजन कुमार व डॉ. सुशील कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद आवेदन थानों में दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामलों में अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। घायलों में दाउदपुर गांव की सुशीला देवी, सत्यदेव पासवान, अंकित कुमार, सुशीला देवी, रूसी मैरवा गांव की लाखपति देवी, नसीरा गांव के चन्द्रशेखर कुमार, शीतलपुर गांव के बद्री साह, अरियांव गांव के राजेन्द्र कुमार राय, बलिया गांव के राजकिशोर भारती, लाकठ छपरा गांव के ब्रजेश राय, छित्रवलिया गांव की सुशीला देवी, नवतन गांव के मुकेश कुमार सिंह, बढ़ेया गांव के वशिष्ठ मिश्र आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग