राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में स्थित छपरा-सीवान नेशनल हाइवे 531 पर एकमा स्थित यूको बैंक के परिसर से बुधवार को दो अज्ञात ठगों ने एकमा के राजेश शर्मा से नाटकीय ढ़ंग से 50 हजार रुपये ठग कर फरार हो गये। बताया जाता है कि एकमा स्थित यूको बैंक से अपने जरूरी कार्य के लिए एकमा के मोटर गैरेज मिस्त्री राजेश शर्मा ने पचास हजार रुपये की निकासी किया। रूपये लेकर घर निकलने के दौरान यूको बैंक परिसर में दो ठगों ने राजेश शर्मा को निकासी फर्म भरने के लिए रोक लिया। इसी दौरान खुदरा लेने बहाने उनके पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गये। बताया जाता है कि यूको बैंक व आसपास के क्षेत्र में लगातार ठगी हो रही है। बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे है और लोग ठगी के शिकार हो रहे है। बताया जाता है कि पीड़ित ने इस घटना की सूचना दी है। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग