राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह सिकटी भिखम गांव में थोक शराब धंधेबाज के यहां से 10 लीटर देशी शराब खरीद धौरी मदारपुर गांव जा रहें फुटकर शराब धंधेबाज को सोनौली गांव में थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि धौरी गोपाल गांव निवासी शिवलाल मांझी पिता स्व चुनी मांझी खुदरा शराब बेचता है और शराब खरीदने सिकटी भिखम गांव निवासी थोक शराब धंधेबाज बिगनी देवी पति प्रभु चौधरी के यहां आया हैं पुलिस बल को जमादार देवनन्दन राम की अगुवाई में घेराबंदी कर छापेमारी की गई तों शराब धंधेबाज को सोनौली गांव में 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज शिवलाल मांझी को मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग