पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी जमीन संबंधित समस्याओं को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजस्व अधिकारी श्वेता, अंचल निरीक्षक महेंद्र राम,मो सैफुल्लाह सहित अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित हुए।जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 6 नये आवेदन प्राप्त हुए शेष पूर्व से 8 मामले लंबित चले आ रहे थे। उन 14 मामलों को जोड़कर शनिवार को कुल 6 फरियादियों की फरीयाद का निष्पादन जनता दरबार में त्वरित किया गया। इस दौरान अंचल निरीक्षक मो सैफुल्लाह रहमानी ने बताया कि जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लोग जमीन संबंधित विवाद को लेकर पहुंचे थे। सभी फरियादियों को इसी प्रकार जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का समाधान मिल बैठकर सुलझाना चाहिए। इससे समाज में आपसी सौहार्द बना रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग