भाजपा नेता सुजीत कुमार पूरी ने माँझी के पंचायतो एवं गावों का दौरा कर विधानसभा के तैयारियों को लेकर युवाओं से की चर्चा
संजीव कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। माँझी विधानसभा के भाजपा नेता सुजीत कुमार पूरी ने माँझी के नागा बाबा मंदिर, पूर्वी पंचायत के गोंढा, डुमरी, घोरहट, ताजपुर सहित कई पंचायतो एवं गावो का दौरा कर जनसम्पर्क किया उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव एवं इसके तैयारियों को लेकर युवाओं से चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से माँझी की बदहाली पिछड़ेपन व्याप्त कोरेना काल मे उत्पन्न बेरोजगारी को ले चर्चा की माँझी विधानसभा के युवाओं को रोजगार के लिए इधर उधर भटकना नही पड़े उनको हर हाल में रोजगार मीले इसको ले युवाओ को जागरूक किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि मेरे चुनाव जीतने के बाद माँझी के लोगों के साथ कदम में कदम मिलाकर चलने का काम करूँगा उन्होंने सूबे में बीजेपी की सरकार बना कर प्रधानमंत्री मोदी जी की हाथो को मजबूत करने की बात कही।मौके पर मन्टू तिवारी जितेंद्र गोस्वामी, राजकिशोर श्रीवास्तव,राहुल पूरी, गुलशन पूरी,अनुज पूरी,रोहित गिरी,सुनील यादव, आदित्या कुमार,अजय कुमार,भोला नट, वीरेन्द्र तिवारी , आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग