राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रसूलपुर थाने की पुलिस को चकमा देकर खतरनाक ड्राइविंग कर भाग रहे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों को एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने पुलिस बल के सहयोग से दबोच लिया।एकमा पुलिस ने सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के सभी पांच युवकों से आवश्यक पूछताछ के बाद खतरनाक ड्राइविंग के आरोप में 10 हजार जुर्माना राशि वसूल किया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि परिवार के एक किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज के लिए दवा लाने के लिए वे पटना जा रहे थे। पुलिस द्वारा आश्वस्त होने के बाद जुर्माना वसूल कर और कड़ी चेतावनी के बाद सभी युवकों को वाहन सहित देर शाम लगभग 7:47 बजे थाना परिसर से मुक्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में.सराहनीय कदम बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग