राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा खेल मैदान में आयोजित राॅयल राजपुत क्रिकेट क्लब बहुआरा के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मैच मिश्रा क्रिकेट क्लब बसंतपुर और भीखमपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन मशरक प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू ने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन की पाठशाला है। यहां सभी खिलाडी जाति-पाती, उच्च-नीच व गरीब-अमीर का भेद भाव मिट जाता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर बीडीसी अमित कुमार सिंह, उपप्रमुख प्रतिनिधि रणधीर यादव, आयोजनकर्ता रजनीश सिंह ठाकुर, रितिक सिंह, सागर सिंह, सोनू सिंह, मालिक सिंह, भिखारी सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग