राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है। वहीं एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी शत्रुघ्न महतो का पुत्र गोरख महतो तरैया-मसरख एसएच-73 पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए रेफर अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया है। वही शामपुर गांव निवासी गोपाल सिंह का पुत्र नीरज कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग