पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में मत्स्यपालक किसान के पोखर में जहर डालने का मामला सामने रविवार को आया। घोघिया गांव में मत्स्यपालक के लीज पर लिए पोखर में हजारों रूपए की मछलियां मरी हुई पायी गई हैं। पानी की सतह पर उपला रही मछलियों को देखकर मत्स्यपालक के होश उड़ गए। मत्स्यपालक ने घटना की सूचना पुलिस को देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। मतस्यपालक अशोक सिंह उर्फ अनिश राज पिता रामजी सिंह घोघिया गांव निवासी ने बताया कि वे घोघिया गांव के ही मदन सिंह,संजय सिंह, राजकिशोर सिंह,विनय सिंह आपसी सहमति से मछली पालन का धंधा करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पोखर के पानी की सतह पर मछलियां उपला रही है। घटना की सूचना मिलते ही मत्स्यपालक पोखर में जाकर देखा तो मछलियां मरी हुई पानी की सतह पर दिखी। वही पोखरें के बाध पर लगी केले की फसल को निर्मम तरीके से काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है इस घटना की जानकारी लगते ही धीरे-धीरे गांव के काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। घटना के बाद मत्स्यपालक ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका मानना है कि मछलियों को मारने की नीयत से मनोज सिंह समेत आधा दर्जन लोगों ने पोखर में जहर डाल दिया है। जिनसे पहले से विवाद चल रहा है उसी को लेकर उनके दरवाजे पर जाकर पूछताछ की गई तों उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दिया गया वही लाठी डंडे से लैश होकर मारने की कोशिश की गई पर वे वहा से जान बचाने की नियत से चले गये हालांकि मछलियों और पोखरे की पानी जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़़ताल में जुट गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग