पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा खेल मैदान में आयोजित राॅयल राजपुत क्रिकेट क्लब बहुआरा के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच भगवानपुर बनाम सोनौली क्रिकेट क्लब के बीच शनिवार की रात मे खेला गया। मैच का शुभारंभ शिवदानी बस मालिक मनोज सिंह, अभिमन्यु पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व हाथ मिलाकर फीता काट किया। मौके पर आयोजनकर्ता रजनीश सिंह ठाकुर, रितिक सिंह, सागर सिंह, सोनू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नाइट मैच में सोनौली ने 10 ओवर में 81 रन बनाया वही भगवानपुर की टीम ने 8 ओवर में ही मैच में अपनी जीत दर्ज किया। मैन ऑफ द मैच राजीव रामपाल को दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग