राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचरौड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में प्रभुनाथ सिंह की पत्नी मालती देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मनीष कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, तेतरी देवी एवं मनी कुमार सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके जमीन पर आरोपियों द्वारा अवैध झोपड़ी का निर्माण किया जा रहा था। जिसे रोकने के लिए उनका लड़का गया तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। सूचना पाकर जब वह पहुंची तो उनके साथ भी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया गया। पीड़िता ने झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी