राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के परसागढ़ पूर्वी पंचायत के धनौती गांव के वार्ड एक में स्थित मुख्यमंत्री नल-जल योजना के वाटर पम्प की चोरी अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात्रि में चोरी कर लिया। इस संबंध में गांव के लोगों ने बताया कि वाटर पम्प की चोरी हो जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। बताते हैं कि इसके पहले 26 मार्च को अज्ञात चोरों ने इसी पंचायत के तिलकार गांव के वार्ड तीन में स्थित मुख्यमंत्री नल-जल योजना के वाटर पम्प की चोरी कर ली थी। इसके चलते गांव में पीने की पानी की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में गांव के निवासियों के समक्ष पीने की पानी को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई सम्पत्ति को बरामद कर लिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग