राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआई रविन्द़नाथ मिश्रा, सुमन कुमार व पुलिस बल के सहयोग से कमा नगर पंचायत के गंजपर पासी टोला मुहल्ले में छापेमारी के दौरान शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरती देवी और चंपा देवी नामक दो महिला धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। उधर एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव ने असहनी गांव में छापेमारी कर एक लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अवैध शराब के धंधेबाज राजकुमारी देवी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर आरोपित महिला को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग