राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर बाजार के वार्ड 4 में स्थित जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट के सौजन्य से न्यू लाइफ क्लिनिक परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, ब्लडप्रेशर, अस्थमा, हेमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, नेत्र, हड्डी व अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन समाजसेवी व सारण प्रमण्डल के शिक्षक नेता अरविन्द कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध व सुखी सम्पन्न लोगों को जरूरतमंदों की सेवा करने में सहयोग करना चाहिए। शिविर में डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ. केडी यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आर. के. यादव, डॉ. शैलेश कुमार व डॉ. संतोष कुमार ने लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयी। शिविर के संचालन में रंजीत कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र व धनंजय कुमार ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग