राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। कहते है खुदा की इबादत के लिये कोई उम्र नहीं होती जब भी मन में ईश्वर हो या अल्लाह का स्मरण करो तो अल्लाह भी आपके पाक इबादत को दूवा फरमाते है। प्रखण्ड के पंचायत एक पांच वर्ष का बच्चा रोजा रखा। रोजा सबके के तकदीर में नहीं होता, मगर कमाल की बात रही कि लहलादपुर के बनपुरा पंचायत के ताजपुर गांव के एक शिक्षक सर्वर आलम एवं ताहिरा खातुन का पांच वर्षीय पुत्र सुल्तान खां ने रोजा रखकर सबको अचरज में डाल दिया। आपको बताते चले की माहे रमजान का अन्य सभी महीनों में बड़ा फजिलत होता है जिस महीने में इबादत, नमाज व रोजा रखकर अल्लाह को मुसलमान गुनाहो से मुक्ति हेतु राजी करके पाता है। चुकि अब देखना है कि पछिया हवा के थपेड़े में यह बच्चा रोजा रखने में कितने दिनों तक सक्षम हो पाता है। वह चाहे जितने दिन भी रोजा रखे, उसके साहस की चर्चा खूब हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग